
खुदरा बालू गिट्टी व्यवसायियों ने किया प्रदर्शन। Voice of Darbhanga
दरभंगा: बिहार राज्य खुदरा बालू, गिट्टी व्यवसायी संघ के तत्वावधान में व्यावसायियों ने संघ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी के समक्ष धरना दिया व प्रदर्शन किया। लहेरियासराय धरना स्थल पर सैकड़ों की संख्या में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए बालू गिट्टी व्यवसायियों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बिहार सरकार ने बिहार लघु खनिज नियमावली 2017 लागू कर खुदरा अनुज्ञप्ति हेतु प्रावधान लागू होने से राज्य में लाखों की संख्या में बालू गिट्टी एवं फुटकर व्यवसायी बेरोजगार होकर भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के सभी फूटकर बालू गिट्टी व्यवसायी जो जीएसटी के अंतर्गत पंजीकृत है,उन्हें अनिवार्य रूप से उनके प्रतिष्ठान की भंडारण क्षमता एवं परिवहन हेतु वाहनों की उपलब्धता के आधार पर बालू का भंडारण का अधिकार दिया जाए। सौरभ कुमार, अरविंद कुमार यादव, पप्पू यादव, मो आरजू, शशि भूषण कुमार, आदित्य कुमार मिश्रा, मनीष कुमार सिंह, मो राजू, अमरनाथ शर्मा, महेश प्रसाद ठाकुर, रत्नेश प्रसाद, शंभू प्रसाद, पंकज झा, गोपाल सिन्हा, राम कुमार झा, अवध यादव, हिमांशु कुमार आदि ने सभा को संबोधित किया। उधर व्यवसायियों ने एनएच 57 पर सिमरी के पास ट्रकों का परिचालन ठप कर दिया है। जिससे आवागमन बाधित है।

