Home मुख्य एक ही रात में दो आभूषण दुकानों में चोरो ने की लाखों की चोरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 17, 2017

एक ही रात में दो आभूषण दुकानों में चोरो ने की लाखों की चोरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहेड़ा थाने के बेनीपुर बाजार स्थित अलंकार ज्वेलर्स एंव बालाजी ज्वेलर्स दुकान का शटर व ग्रिल का ताला गुरुवार की रात चोरों ने तोड़कर चोरों ने तीस लाख से अधिक रुपये मूल्य के सोने व चांदी के आभूषण व बीस हजार रुपये नगद की चोरी कर ली। इस सिलसिले में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अलंकार ज्वेलर्स के मालिक दिलीप पोद्दार ने बताया कि गुरुवार की रात नौ बजे वे दुकान बंद कर आवास पर चले गए। शुक्रवार की सुबह दुकान के नजदीक से कुछ लोगों ने दुकान का शटर व ग्रिल के ताले टूटे हुए होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही वे दुकान पहुंचे तो अंदर का नाजारा देखकर वे अचंभित रह गए। दुकान के अंदर रखी तिजौरी का ताला भी आड़ी से कटा हुआ था। चोरों ने तिजौरी व दुकान में रखे 25 लाख रुपये मूल्य के सोने व चांदी के आभूषण व बीस हजार रुपये की चोरी कर ली। वहीं बालाजी ज्वेलर्स के मालिक मनोज साहु का कहना था कि चोरों ने उसी स्टाइल में उनकी दुकान का शटर व ग्रिल का ताला तोडकर पांच लाख से अधिक के सोने व चांदी के आभूषण की चोरी कर ली। सूचना मिलते ही डीएसपी अंजनी कुमार के नेतृत्व में बहेडा थाना पुलिस ने दोनों दुकानों का जायजा लिया। डीएसपी ने कहा कि अगल बगल में लगे सीसीटी कैमरों के फुटेज को भी देखवाया जाएगा।

Share

Leave a Reply