
तेज रफ्तार ओवरलोडेड पिकअप से धक्के से टूटा रेलवे फाटक, गेटमैन घायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: लहेरियासराय बहेड़ी रोड में शनिवार दिन के करीब डेढ़ बजे पंडासराय रेलवे फाटक एक पिकअप के धक्के से टूट कर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बिहार संपर्क क्रान्ति समस्तीपुर से दरभंगा आने वाली थी। गेटमैन फाटक गिरा रहा था। पर तेजी से निकलने की कोशिश करते समय पिकअप ड्राइवर यह भूल गया कि पिकअप की ऊंचाई से काफी ऊपर तक धान का पुआल लोड है। फाटक में टकराते ही फाटक टूट कर गिर गया। उसी समय फाटक बंद कर रहे गेटमैन चकरी तेजी से घूम जाने के कारण असंतुलित हो कर गिर पड़ा जिससे उसकी नाक फट गयी। कुछ देर केलिए वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। पर फिर वैकल्पिक फाटक का इस्तेमाल कर गाड़ी को पास कराया गया। घायल गेटमैन को इलाज़ केलिए तत्कल डीएमसीएच भिजवाया गया।

