Home मुख्य महीना बीत जाने पर भी नही मिला चौदह दिन में बनने वाला आचरण प्रमाण पत्र। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 18, 2017

महीना बीत जाने पर भी नही मिला चौदह दिन में बनने वाला आचरण प्रमाण पत्र। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कहने को तो लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम सेवा प्राप्ति की समय सीमा तय करने को लाया गया। पर आज भी वास्तविकता में यह पूरी तरह लागू नही हो पा रहा है।

शहर में नगर थानाक्षेत्र वार्ड नम्बर बीस के निवासी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गत 13 अक्टूबर 2017 को उन्होंने आचरण प्रमाण पत्र केलिए वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन किया था। उसके बाद उन्हें नगर थाना से विनोद कुमार सिंह का फोन आया था आ कर मिलने केलिए। पर उस समय वे गम्भीर बीमार पड़ गए थे और थाना जाने में असमर्थता जतायी और कहा कि सारे पेपर हैं ही वे जांच कर लें। पर पुलिसकर्मी ने बिना मिले काम नही होने की बात कही। बीमारी से थोड़ा आराम होने पर उन्होंने पता किया तो पता चला उनका थाना से वेरिफिकेशन होकर नही आया है जबकि 14 दिन की जगह 28 दिन बीत चुके थे।

श्री श्रीवास्तव ने बताया कि वे बीमारी के कारण फार्मा का जॉब भी फिलहाल छोड़ चुके हैं। फिलहाल ज्यादा दौड़ भाग की हालत में नही हैं। ऐसे में उन्हें समय सीमा बीत जाने पर भी आचरण प्रमाण पत्र नही मिलने से वे आहत और निराश हैं।

Share

Leave a Reply