Home मुख्य देर शाम घर में आग लगने से चार मवेशी सहित हज़ारो की संपत्ति जलकर राख। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 18, 2017

देर शाम घर में आग लगने से चार मवेशी सहित हज़ारो की संपत्ति जलकर राख। Voice of Darbhanga

दरभंगा: तारडीह प्रखंड के सकतपुर थानाक्षेत्र के राजा खरवार पंचायत स्थित सुथरिया गाँव में घुटर सदय के घर मे शनिवार शाम करीब सात बजे आग लगने से हज़ारो रुपए  की सम्पति जल कर राख  हो गई। आग की चपेट में आने से एक गाय और तीन भैंस जल  कर मर गई। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकीन तेज लापट के कारण घर को और जानवरों  को जलने से नही बचाया जा सका। आग कैसे लगी इसकी कोई पुख्ता जानकारी नही मिल पायी है। कुछ लोगों का कहना है की घर में आग घुरा से लगा। उसकी लापट  से आग लग गई। जबतक लोग पहुंचते आग भयावह हो गई थी। हलाँकि प्रशासन को सूचना दी गयी पर करीब दो घण्टे तक कोई नही पहुंचा था। अंततः स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया।

इस संबंध में जानकारी लेने पर सकतपुर थानाध्य्क्ष ने भी आग लगने घटना की पुष्टि की।

Share

Leave a Reply