Home मुख्य जदयू कार्यकर्त्ता सम्मेलन में नेताओं के बीच जमकर नोकझोंक, जिलाध्य्क्ष के विरुद्ध लगे नारे। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 18, 2017

जदयू कार्यकर्त्ता सम्मेलन में नेताओं के बीच जमकर नोकझोंक, जिलाध्य्क्ष के विरुद्ध लगे नारे। Voice of Darbhanga

बिरौल : जिला जनता दल यू के सम्मेलन में एक ओर जहां जिलाध्यक्ष को विरोध का सामना करना पड़ा. वहीं दूसरी ओर नीतीश सरकार के लोक कल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया. जिलाध्यक्ष सुनील भारती की अध्यक्षता में संपन्न हुए सम्मेलन में बिहार सरकार के मंत्री मंजू वर्मा, सांसद रामनाथ ठाकुर, विधायक सुनील चौधरी, शशिभूषण हजारी, अमरनाथ गामी, पूर्व विधायक इजहार अहमद, ऋषि मिश्रा, पूर्व विधान पार्षद प्रो. विनोद कुमार चौधरी आदि उपस्थित थे. नेताओं इस बात पर बल दिया कि भाजपा-जदयू की नीतीश सरकार के लोक कल्याणकारी कार्यों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने का काम दृढ़ता पूर्वक करें. वहीं दूसरी ओर भाषण देने के सवाल पर नेताओं में नोंक-झोंक हो गई. मंचस्थ कई जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जिस कारण पंडाल में अफरा-तफरी मच गई. बड़े नेताओं के बीच-बचाव के बाद मामला सामान्य हुआ.

Share

Leave a Reply