Home मुख्य खबर इम्पैक्ट: तारावती का हुआ सफल ऑपरेशन, जाप कार्यकर्ताओं ने जाना हाल। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 18, 2017

खबर इम्पैक्ट: तारावती का हुआ सफल ऑपरेशन, जाप कार्यकर्ताओं ने जाना हाल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शनिवार को जनाधिकार युवा परिषद के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ डीएमसीएच पहुँच कर तारावती देवी का हालचाल जाना। शुक्रवार को तारावती देवी के पैर का सफल ऑपरेशन सम्पन्न हुआ।

ज्ञात हो कि गत 10 अक्टूबर को मधुबनी जिले से आये रामलाल चौपाल अपनी बहन तारावती देवी के ऑपरेशन से ठीक पहले दस हज़ार रुपये मांगने की शिकायत लेकर दरभंगा के जिलाधिकारी के पास पहुंचा था। उसकी इस खबर को सबसे पहले वॉयस ऑफ़ दरभंगा ने प्रमुखता से दिखाया था जिसके बाद जिलाधिकारी ने भी संज्ञान लिया था। साथ ही साथ वॉयस ऑफ़ दरभंगा की खबर देख कर जाप के युवा जिलाध्यक्ष भी अपनी टीम के साथ डीएमसीएच पहुँचे। वॉयस ऑफ़ दरभंगा की कवरेज और जाप की पहल पर अधीक्षक ने 17 अक्टूबर को खुद की देखरेख ने ऑपरेशन का वादा किया था जिसे पूरा भी किया गया। इस पूरे ऑपरेशन होने तक जाप कार्यकर्त्ता मरीज एवं परिजन के संपर्क में रहे।

Share

Leave a Reply