Home मुख्य साधु का भेष धारण कर महिलाओं को ठगने वाला गिरोध धराया। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 18, 2017

साधु का भेष धारण कर महिलाओं को ठगने वाला गिरोध धराया। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बरहेता रोड स्थित चित्रगुप्त नगर में तीन ठगों ने तंत्र-मंत्र का झांसा देकर एक महिला के जेवरात उड़ा लिए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को दबोच लिया गया। इसके बाद लोगों ने जमकर धुनाई कर तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया। तीनों ठग साधु का भेष बनाकर महिलाओं को ठगने का काम कर रहे थे। ठग गया जिले के बेला थाना क्षेत्र के बालाविघा गांव के निवासी हैं। इन लोगों के पास भारी मात्रा में नकली जेवरात, जंत्र-ताबीज, स्टोन, विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां सहित कई तरह का संदिग्ध पाउडर व केमिकल पाया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विशनपुर थाना क्षेत्र के पंचोभ गांव निवासी आन्नद मिश्रा की पत्नी पिन्टू देवी अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए चित्रगुप्तनगर मोहल्ला में किराए के मकान में रहती हैं। शनिवार को तीनों साधु उनके घर पहुंचकर भिक्षा मांगा। लेकिन, पिंटू देवी अपने पुत्र के बीमार होने के बात कह भिक्षा देने से मना कर दी। बावजूद तीनों साधुओं ने मात्र एक रुपये भिक्षा में दान देने का जिद करने लगे। धार्मिक भावना को देखते हुए महिला ने साधुओं को पांच रुपये भिक्षा में दिया। इसके बाद तीनों तरह-तरह की बात कह कर महिला को झांसा में ले लिया। आर्शिवाद के रूप में मिट्टी उठाकर हाथ में दिया। जब महिला को देखने को कहा तो मिट्टी की जगह पत्थर मिला । इसके बाद साधुओं ने एक पुराना सारी का मांग किया और पत्थर को साड़ी में बांध दिया। जब खोलकर देखने को कहा तो उसके अंदर से भगवान की मुर्ति मिली। महिला को झांसा में लेने के बाद साधुओं ने दो हजार का पांच नोट मांगा । नहीं रहने के कारण पांच सौ का नोट देने को कहा। लेकिन, महिला ने नोट देने से इंकार कर दी। इसके बाद चावल देने को कहा। महिला ने चावल दे दिया। कुछ ही क्षणों में महिला बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो सामने बाबा दिखाई नहीं दिया। जब वह अपने गले पर ध्यान दिया तो उसका मंगल सूत्र तीन दाने की जगह पांच दाना का पाया गया। उतार कर देखने पर वह सोना की जगह टीन का निकला। हाथ का अंगूठी भी बदला हुआ मिला। इसके बाद पिंटू देवी जोड़-जोड से चिल्लाने लगी। आस-पास के लोगों ने साधु की खोज में निकल गए। इसी बीच तीनों साधुओं को एक रिक्शा से जाते हुए देखा गया। इसके बाद तीनों को पकड़ जमकर धुनाई कर डाला। एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि साधु के पास बरामद सामान से पीड़िता का असली मंगल सूत्र व अंगूठी बरामद कर लिया गया है। पूछताछ के बाद हायाघाट स्टेशन के पास भी छापेमारी की गई। बताया जाता है कि हायाघाट में इनका पूरा गिरोह डेरा डाल कर रह रहा है। हालांकि, छापेमारी में अन्य लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन, बताया जाता है कि कुछ महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है।

Share

Leave a Reply