Home मुख्य समारोह पूर्वक मनायी गयी पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गांधी की सौवीं जयंती। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 19, 2017

समारोह पूर्वक मनायी गयी पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गांधी की सौवीं जयंती। Voice of Darbhanga

दरभंगा। देश की पूर्व प्रधानमंत्री ऑयरन लेडी स्व0 इंदिरा गांधी ने अपने अंतिम भाषण में देश को संबोधित करते हुए कहा था कि आज मैं हूं,कल रहूँ या न रहूँ। लेकिन मेरे खून का एक एक कतरा भारत को मजबूत बनाएगा। उक्त बातें बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह विधान पार्षद डॉ0 मदन मोहन झा ने इंदिरा गांधी की सौंवी जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित समारोह में कही। मिर्ज़ापुर स्थित इंदिरा गांधी शक्ति स्थल पर इंदिरा गांधी के मूर्ति का अनावरण करते हुए विधान पार्षद डॉ0 मदन मोहन झा, बिहार प्रदेश कांग्रेस से आए दरभंगा ज़िला के पर्यवेक्षक राजीव पासवान बिहंगम, सह पर्यवेक्षक तेज़ नारायण ठाकुर जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी सहित ज़िला कांग्रेस कमिटी के सैकड़ों नेताओं ने स्व0 इंदिरा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की ही नही पूरे विश्व की नेता थीं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने इंदिरा गांधी को दुर्गा की उपाधि दिया था। समारोह में ज़िला पर्यवेक्षक राजीव पासवान विहंगम व तेज नारायण ठाकुर ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश में बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर के देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान किया। उन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया और देश के  युवाओं को यह संकेत दिया कि देश में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए हुए कार्य हमेशा यादगार रहेगी।

इस समारोह से पहले कांग्रेस नेताओं ने बलभद्रपुर स्थित ज़िला कांग्रेस कार्यालय में ज़िलाध्यक्ष सीताराम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। और मोटर सायकिल जुलूस की सकल में सैकड़ो नेता मिर्ज़ापुर गाँधी स्थल पहुंच कर समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर नगर कांग्रेस 1के अध्यक्ष संदीप शेखर झा सुमन,के आवास पर विधान पार्षद डॉ0 मदन मोहन झा सहित सैकड़ो नेताओं ने स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाया।

Share

Leave a Reply