Home मुख्य मैराथन बैठक कर एसएसपी ने अपने समक्ष करवाया लंबित कांडों का निष्पादन। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 19, 2017

मैराथन बैठक कर एसएसपी ने अपने समक्ष करवाया लंबित कांडों का निष्पादन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की. बैठके के दौरान ही लंबित सैकड़ों मामले का निष्पादन कराया. सनद रहे कि कांडों के अनुसंधान में देरी को लेकर करीब 150 पुलिस पदाधिकारियों का वेतन वरीय पुलिस अधीक्षक ने रोक दिया था. जिसकी वजह से कांडों के अनुसंधान में तेजी देखी गई. दो सप्ताह के अंदर ही जिले में लंबित कांडों में से आधे कांडों का निष्पादन पुलिस अधिकारियों द्वारा किया गया. जिन कांडों के निष्पादन में पेंच फसा हुआ था, ऐसे मामलों की जानकारी पुलिस अधिकारियों ने वरीय पुलिए अधीक्षक को दी. उन्होंने मौके पर ही कांडों का दिशानिर्दश देते हुए कई कांडों का निष्पादन मौके पर करा दिया. इस मौके पर वरीय पुलिए अधीक्षक ने कांडों को लम्बे समय से लंबित रखने वाले पुलिस अधिकारियों की क्लास भी ली. उन्होंने अधिकारियों कहा कि किसी भी हाल में जय सीमा के अंदर कांडों का निष्पादन हर हाल में हो जाना चाहिए. वहीं उन्होंने शराब की खेप और सरकारी कर्मियों के मिली भगत की आशंका को भी देखते हुए पुलिस अधिकारियों को चेताया और कहा कि शराब की बिक्री और उसकी खबर मिलने पर अनदेखी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बक्सा नहीं जाएगा. आज की बैठक में बड़ी तादाद में पुलिस अधिकारी मौजूद थे.

Share

Leave a Reply