
एक ही समुदाय के दो गुटों में हुए संघर्ष में आधा दर्जन घायल, विरोध में सड़क जाम। Voice of Darbhanga

दरभंगा : एपीएम थाना क्षेत्र स्थित अनार गाँव के मुसहरी टोल पे रविवार को एक ही समुदाय के दो गुटों में हुए संघर्ष में छ: लोग घायल हो गये हैं. मारपीट से आक्रोशित एक पक्ष के लोगों द्वारा करीब आधे घण्टे के लिए लहेरियासराय-बहेड़ी पथ को जाम करके यातायात बाधित कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही एपीएम थाना की पुलिस पहुँचकर जाम को हटवाया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुसहरी टोल निवासी हरिन्दर महतो व राम प्रसाद महतो के बीच लड़का-लड़की के मामले को लेकर पिछले 15 दिनों से विवाद चल रहा था. जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है. वहीं स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक हरिन्दर महतो व रामप्रसाद महतो के बेटा-बेटी के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा है. जिसको लेकर रामप्रसाद शादी के लिए हरिन्दर महतो के बेटा उपेन्द्र महतो पर दबाब डाल रहा था. जिसको लेकर आज पंचायत बुलाई गई थी. पंच के रूप में पंचायत के मुखिया महिंदर राम, उपसरपंच रामाकांत साहु व अन्य लोग मौजूद थे. पंचों के बीच रामप्रसाद भी मौजूद था. इसी बीच लड़का पक्ष के लोगों ने घर पर पंचायत न मानकर बकझक शुरू कर दिया. देखते ही देखते बक-झक मारपीट में बदल गयी. जिसमे लड़की पक्ष से विमला देवी, सुनीता देवी, छोटी देवी, राजकुमार महतो घायल हो गए. जिन्हें ईलाज के लिए पुलिस द्वारा बहादुरपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया है. वहीं दूसरे पक्ष से भी दो लोगों के घायल होने की सूचना है. जबकि लड़की के भाई विष्णु महतो का कहना है कि हरिन्दर महतो, अशोक महतो, उपेन्द्र महतो, अनिल महतो व उनके द्वारा बाहर से बुलाये हुए आदमी ने घर में घुसकर औरतों के साथ मारपीट किया. जिस क्रम में बाहर से मारपीट करने आये एक व्यक्ति की स्पलेंडर बाईक भी छूट गयी. जिसे पुलिस को सौंप दिया गया है. इस मामले में दोनों पक्षों ने थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है.

