
आलू लदा ट्रक पलटा, ग्रामीणों की मदद से चालक को निकाला गया सुरक्षित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रविवार की सुबह एनएच 57 पर सिमरी थानाक्षेत्र के कंसी मंदिर के निकट एक आलू लदा ट्रक पलट गया। पलटने की आवाज सुनते ही ग्रामीण दौरे दौरे आये। सबों ने मिलकर पहले चालक एवं उपचालक को बाहर निकाला। ये दोनों सुरक्षित थे। हल्की फुल्की चोटे थी। ग्रामीणों ने सारे आलू को सहेज कर रखा। थाना को भी इसकी सूचना दी गयी।

