Home मुख्य दर्जनों मिसु सेनानियों ने विश्विद्यालय अध्य्क्ष पर हमला के खिलाफ निकाला मार्च। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 19, 2017

दर्जनों मिसु सेनानियों ने विश्विद्यालय अध्य्क्ष पर हमला के खिलाफ निकाला मार्च। Voice of Darbhanga

दरभंगा: रविवार को मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा विश्वविद्यालय अध्यक्ष पर हुए जानलेवा हमला और झूठी बनावटी प्राथमिकी विरोध में पोलो मैदान लाहेरियासराय से कर्पूरी चौक तक अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व आक्रोश पूर्ण मार्च दरभंगा भाजपा के  असामाजिक /अपराधीयो के खिलाफ किया गया ।

इस मार्च में गणपति मिश्रा,अविनाश भारद्वाज,जयप्रकाश झा ,बालकृष्णमिश्रा,अविनाश कुमार,बच्चा बाबू मिश्रा,अनिकेत आनंद, मनोज, अमन , प्रसून समेत 50 से ज्यादा कार्यकर्ता मौजूद थे।

मिसु सेनानी गोपाल चौधरी ने बताया कि विश्विद्यालय परिसर में अवैध कब्जाधारी और अवैध उगाही करने वालो का राजनितिक संरक्षण में बोलबाला है। शनिवार को विश्विद्यालय अध्यक्ष सागर नवदिया के सुरक्षा के साथ साथ विश्विद्यालय से ऐसे अवैध अतिक्रमणकारियों से मुक्त करने की मांग एसएसपी को आवेदन देकर की गयी है।

वहीँ अविनाश भरद्वाज ने सवाल उठाया कि क्या विश्विद्यालय परिसर में कोई नेता अपने पार्टी का झंडा बैनर लगा कर कार्यालय चला सकता है? क्या कोई निजी कोचिंग संचालक आवास सह कोचिंग रख सकता है? अगर नही तो फिर दरभंगा में किस आधार पर हो रहा है? ये सब शैक्षणिक माहौल बनाने में बाधक तत्व हैं। इन सब को डर लग गया अपनी नाजायज दुकान बंद होने का। और यही कारण है कि मिथिला स्टूडेंट यूनियन के साथ मारपीट की गयी और अब झूठे मुकदमे किये जा रहे हैं।

Share

Leave a Reply