
अहले सुबह हुई छुरेबाजी की घटना में तीन घायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सोमवार अहले सुबह करीब पांच बजे लहेरियासराय थानाक्षेत्र के मौलागंज इलाके में हुई छुरेबाजी की घटना में तीन युवकों के घायल होने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोचिंग जाने के दौरान दो बाइक सवार अज्ञात युवकों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। घायलों मे समधपुरा गाँव निवासी मनोज कुमार, नाका 6 निवासी शिवम कुमार एवं एक अन्य को डीएमसीएच में एडमिट करवाया गया। दो युवक स्टीच करवाने के बाद चले गए जबकि मनोज कुमार इलाजरत है। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नही चल पाया है।

