Home मुख्य देर रात बैटरी चुरा कर भाग रहे चोरो की गाड़ी पोखर में गिरी, एक चोर की डूब कर मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 20, 2017

देर रात बैटरी चुरा कर भाग रहे चोरो की गाड़ी पोखर में गिरी, एक चोर की डूब कर मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: स्थानीय थानाक्षेत्र के गठुली गाँव के कदम पोखर में 19 नवम्बर की रात बैट्री की चोरी कर भाग रहे एक कार पानी मेल घुस गयी। इसमें चालक  तैरकर बाहर निकल गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें रात के करीब दो बजे सुचना मिली कि स्थानीय लोगों द्वारा हल्ला होने पर चोर भागे हैं। उन्होंने गश्ती गाड़ी को तुरन्त दौड़ाया। पर ये लोग हाजीपुर चौक से गठुली तरफ मुड़ गये थे। जब गश्ती गाडी उधर गयी तो गाड़ी को पानी में पलटे देखा। गाड़ी का ड्राइवर तैरते नजर आया। उसे निकाला गया। ड्राइवर ने बताया कि दो लोग और उसके साथ थे जिसमे से एक को तैरना आता था और निकल कर भाग गया होगा। एक को तैरना नही आता है और वह डूब गया होगा। पुलिस को चालक ने बताया कि उन्होंने बीते रात कोयलस्थान, ननौरा दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न जगहों से सोलर लाइट के बैट्री की चोरी की थी और ग्रामीणों के जग जाने पर भाग रहे थे। सुबह में पुलिस पहुंचकर जेसीबी मंगाकर वाहन को निकलवाया। एक अन्य व्यक्ति की लाश भी बरामद हो गयी। घटना रात करीब दो बजे की बतायी गयी है। गाड़ी से कुल 11 बैटरी बरामद हुई है। चालक ने बताया कि वे लोग मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे लोग करीब एक महीने से बैटरी चोरी के धंधे में थे। इससे पूर्व वे लोग कमतौल एवं सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र से भी करीब दो दर्जन बैटरी की चोरी करके बेच चुके हैं। सबसे ज्यादा चोरी सिमरी थाना क्षेत्र से उन्होंने की है। वहां चार दर्जन से अधिक बैटरी चोरी कर चुके हैं।

Share

Leave a Reply