
स्कार्पियो से दारु के नशे में जा रहे आधा दर्जन लोग गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिशनपुर थाना की पुलिस ने सोमवार अहले सुबह एक स्कार्पियो से आधा दर्जन लोगो को शराब के नशे में होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गाड़ी से 50 ग्राम दारु भी बरामद हुई है। गाडी को पुलिस द्वारा जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार लोगों के बारे में बताया गया है कि वे सभी लहेरियासराय के बेंता इलाके के रहने वाले हैं। फिलहाल पूछताछ की जा रही है। दो लोगो के नशे में होने की पुष्टि होने की बात सामने आ रही है।

