Home मुख्य गुंडों की पिटाई से घायल मिसु सेनानी सागर इलाज़ केलिए दिल्ली रवाना। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 20, 2017

गुंडों की पिटाई से घायल मिसु सेनानी सागर इलाज़ केलिए दिल्ली रवाना। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गत 14-15 नवम्बर की रात एलएमएनयू कैम्पस में पोस्टर लगा रहे मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्विद्यालय अध्य्क्ष सागर नवदिया गुंडों की पिटाई से बुरी तरह घायल थे। उनके जबड़े में फ्रैक्चर हो गया था। हाथ में भी चाक़ू लगा था। इसी को लेकर आज सोमवार को उन्हें बेहतर इलाज़ केलिए मिसु के राष्ट्रीय अध्यक्ष रौशन मैथिल द्वारा दिल्ली एम्स ले जाया गया। गरीब रथ से रवाना होने से पूर्व दरभंगा जंक्शन पर मीडिया से बात करते हुए मिसु ने बताया कि उक्त रात्रि सागर अपने साथियों के साथ पोस्टर लगा रहे थे। उस समय विश्विद्यालय कैम्पस में चौरंगी के निकट भाजपा नेत्री के दोनों बेटे और निजी कोचिंग संचालक राजीव झा दारु पी रहे थे। उन्हें लगा कि मिसु सेनानी उनका फोटो खींच रहे हैं। उन्होंने सागर नवदिया पर जानलेवा हमला करके उनका जबड़ा तोड़ दिया। साथ ही हत्या की नीयत से चाक़ू से वार किया जिससे उनका हाथ जख्मी हो गया। साथ ही अन्य साथियों पर भी जानलेवा हमला किया। यह एक सोची समझी साजिश के तहत उन्होंने अपने आका के इशारे पर किया जिनके अवैध उगाही और अवैध कब्जा बन्द होने का खतरा लगा। पर अब यदि हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी नही होती है तो मिथिला स्टूडेंट यूनियन पूरे क्षेत्र में व्यापक तौर पर आंदोलन करेगा।

इस मौके पर अविनाश भरद्वाज, रोशन मैथिल, नीतीश कर्ण, गणपति मिश्रा, जयप्रकाश झा,अमन कुमार, अंकित राय, अविनाश कुमार, नीरज शेखर,विमल मैथिल आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply