
पैसे हड़पने की नीयत से भाई की हत्या का आरोप, एसएसपी से जांच की मांग। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सोमवार को जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में पहुँच कर मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी कृष्णदेव मिश्र की पत्नी लक्ष्मी देवी ने आवेदन देकर आरोप लगाया है कि दरभंगा जिले के मोरो थानाक्षेत्र के गोदाईपट्टी निवासी उनके भाई की उनके गाँव के कुछ दो-तीन लोगों द्वारा हत्या कर लाश आनन फानन में जला दिया गया। आवेदिका ने बताया कि मेरा भाई राम प्रसाद चौधरी एक सीधा साधा व्यक्ति था जहां मेरा भी आना-जाना बराबर हुआ करता था। इसी गांव के अमरेंद्र चौधरी ,अनिल चौधरी, नंदकिशोर चौधरी ठग फुसलाकर जमीन बेचवा कर रुपया ले लिया और कुछ जमीन संतोष पासवान को उधार लिखवा दिया। इसका तगादा आवेदिका का भाई अमरेंद्र, नंदकिशोर ,अनिल ,संतोष, उमेश से पैसे के लिए करता रहता था। ये लोग आजकल करके मेरे भाई को ठग रहे थे और रुपया नहीं दे रहे थे। इस बात की जानकारी आवेदिका के भाई ने अपने गांव के लोगों एवं रिश्तेदारों तथा आवेदिका एवं उनकी बड़ी बहन और अपने मामू आदि लोगों को भी दिया करते थे। आवेदिका एवं उनकी बहन भी गोदाईपट्टी जाकर अमरेंद्र, नंदकिशोर, अनिल, संतोष ,उमेश से रुपए देने देने को कहा था ।लेकिन वे लोग रुपया नहीं दिये। ।इसके बाद मालूम हुआ कि अमरेंद्र ने आवेदिका के भाई के बैंक खाता में भी अपना नाम नॉमिनी में डलवा दिया था।
आवेदिका लक्ष्मी देवी का कहना है कि उनका पढ़ा लिखा नहीं था किसी तरह से अपना नाम लिख लेता था। 16 नवंबर 2017 को मेरा भाई अमरेंद्र ,नंदकिशोर ,संतोष के यहां रुपया के तगादा में आया था ।अमरेंद्र चौधरी और मेरे भाई के बीच काफी हल्ला-गुल्ला हुआ था जिस पर अमरेंद्र चौधरी बोला कि चलिए मैं रूपया अभी दूंगा। इसके बाद संतोष पासवान मोटरसाइकिल लेकर अमरिंदर के यहां आया। मोटरसाइकिल पर मेरे भाई को अमरेंद्र और संतोष कहीं लेकर गया। इसके बाद से मेरे भाई का कोई अता पता नहीं चला। 18 नवंबर 2017 को करीब शाम 3:30 किसी ने मुझे सूचना दी कि आपके भाई की हत्या कर लाश को बसवारी में चीनी ,पेट्रोल ,यूरिया छिड़क कर जला रहा है। इसकी सूचना आवेदिका ने तुरन्त मोरो थाना को दिया तो वह बोले कि मैं देखता हूं। फिर डीएसपी के मोबाइल पर संपर्क किया और सारी घटना बतायी। इसके एक डेढ़ घंटा बाद थाना गोदाईपट्टी पहुंचे तो जल गया था। अधिकारी लोगों से पूछताछ करते रहे तब तक लाश जल गया।जल जाने के बाद थानाध्यक्ष वापस थाना चले गए। हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अपने वंश के लोगों के द्वारा ही अग्नि देने पर मुक्ति मिलती है जिससे भी वंचित कर दिया गया ।छठ के खरना के रोज मेरा भाई तगादा में आया था तो अमरेंद्र का बेटा सुमन मेरे भाई को धमकी दे दिया था कि रूपया भूल जाओ नहीं तो हत्या कर लाश को गायब कर देंगे और वही हुआ। आवेदिका ने अपने भाई के साथ हुए इस जघन्य अपराधिक घटना को अपने स्तर से जांच कर कारवाई करने की मांग की।

