Home मुख्य तो क्या महज चाय के बकाये पाँच रूपये के विवाद में चली गोली! Voice of Darbhanga
मुख्य - November 20, 2017

तो क्या महज चाय के बकाये पाँच रूपये के विवाद में चली गोली! Voice of Darbhanga

दरभंगा : चाय के बकाये पांच रुपये के लिए गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पतोर ओपी क्षेत्र स्थित सुरहाचट्टी में आवासीय जमीन के खरीद बिक्री करने वाली कंपनी देव ग्रुप सर्विस रियल स्टेट के परिसर में सोमवार की सुबह आठ बजे किसी ने गोली चलाई. इस संबंध में रियल स्टेट के मुख्य प्रबंधक ने एपीएम थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध आवेदन दिया है. स्थानीय लोगों के मुताबिक कंपनी के कार्यालय की देख रेख करने वाले गार्ड सुरहाचट्टी निवासी सूरज महतो से जब बगल में चाय की दुकान वाले का लड़का पैसा माँगने गया तो गार्ड और चाय वाले शुभेपट्टी निवासी अमर कांत झा के पुत्र के बीच मारपीट हो गयी. जिसमें चाय वाले का पुत्र चोटिल हो गया और उसके मुँह से खून निकलने लगा. मारपीट के बाद चाय वाले का लड़का अपने गांव गया और घटना की जानकारी दी. जिसके बाद गाँव से कुछ लोग घटना स्थल पर पहुँचे और गार्ड को गाली देने लगे. इसी बीच किसी ने गोली चला दी. जिसकी सूचना मिलते ही एपीएम थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची जहां से पुलिस ने गोली के अग्र भाग के साथ नाइन एम एम के गोली का खोखा बरामद किया है. वही पुलिस द्वारा दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Share

Leave a Reply