Home मुख्य संदिग्घ अवस्था में महिला की मौत, मायके वालों ने जतायी हत्या की आशंका। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 20, 2017

संदिग्घ अवस्था में महिला की मौत, मायके वालों ने जतायी हत्या की आशंका। Voice of Darbhanga

दरभंगा : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के खराजपुर तेलिया पोखर के निकट सुरेश मिश्र के पुत्र रामकुमार की पत्नी मनोरमा देवी की संदिग्घ अवस्था में मौत हो गयी है. इस संबंध में कंशी के रहने वाले मनोरमा देवी के भाई पंकज मिश्र ने इसकी जानकारी बहादुरपुर थाना को देते हुए हत्या का आरोप अपने बहनोई पर लगाया है. बहादुरपुर थाने की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वैसे खबर लिखे जाने तक लड़की के घर वालों की तरफ से पुलिस को कोई लिखित बयान नहीं दिया है.

Share

Leave a Reply