Home मुख्य सात घरों से चोरो ने की लाखों की चोरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 20, 2017

सात घरों से चोरो ने की लाखों की चोरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव में 19 नवम्बर की रात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। बारी- बारी से चार घरों में ताला काटकर सवा तीन लाख रुपये नगद सहित करीब बीस लाख के जेवर ले उड़े। चोरों ने पूर्व जिप सदस्य चन्द्रबोध मिश्र के घर से तीन लाख रुपये नगद व एक लाख के जेवर उड़ा लिया। घटना के समय पूर्व जिप सदस्य बगल के कमरे में सोए हुए थे। जबकि उन के पुत्र जिप सदस्य दीपक कुमार मिश्र उपर के तले वाले कमरे में सोए हुए थे। चोरों ने घर का ताला तोड़कर लॉकर तोड़ने के बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया। सेवानिवृत प्रधान सहायक मिथिलेश मिश्र से घर से छ: हजार नगद एवं पन्द्रह लाख मूल्य के सोने चांदी के जेवरात की चोरी हुई। श्री मिश्र ने बताया कि सोने की हार, चार कंगण, चार अंगूठी तथा चार असरफी की चोरी हुई । वहीं डॉ. विपीन राय के घर में भी ताला तोडकर एक लाख मूल्य के जेवर पर चोरों ने हाथ साफ किया। वहीं शिव साहु के घर भी चोरी हुई। घर के सदस्य गावं में नहीं हैं। जिससे उनके घर हुई चोरी का आकलन नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सुरेश कुमार, इंस्पेक्टर कुमार ब्रजेष, स्वान दस्ते के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू की।

Share

Leave a Reply