Home मुख्य हायाघाट बीडीओ को हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 20, 2017

हायाघाट बीडीओ को हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा जिला संयुक्त जन संघर्ष मोर्चा के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पोलो मैदान स्थित धरनास्थल पर धरना दिया. जिलाध्यक्ष देवकांत राय की अध्यक्षता में दी गई. धरना का आयोजन  हायाघाट के प्रखंड विकास पदाधिकारी के विरूद्ध अनियमितता की जांच की मांग को लेकर किया गया था. मोर्चा द्वारा जारी लिखित वक्तव्य में कहा गया है कि जबतक जांच की कारवाई शुरू नहीं होगी तब तक धरना अनवरत जारी रहेगा. श्री राय ने बताया कि ये बीडीओ नही, असामाजिक तत्व के जैसा व्यवहार करते हैं. प्रखंड को भ्रष्टाचार का अड्डा बना कर रखे हैं. आवास योजना में भयंकर धांधली करवाते हैं. वृद्धा पेंशन तक में नही बख्शते. आवास योजना का लाभ जरूरतमंदों को नही मिलता. पर इनके द्वारा एक ही परिवार में दो दो बार भुगतान दिया जाता है जो साबित भी हो चुका है. पैसे की रिकवरी भी मामला सामने आने पर हुआ. पर किसी पर कोई कारवाई नही हुई. अब उनकी एकसूत्री मांग बीडीओ को हटाने की है. धरना में पूर्व मुखिया सर्फराज अहमद, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, मो. मुजीबुल रहमान, उमेश सदा, विपिन कुमार राय, राजेश पंडित, मदन साह, उमेश पंडित, बैद्यनाथ साह, बैद्यनाथ ठाकुर, अक्लु साह, प्रमोद पंडित, गोविंद मंडल, मो. नसिर आलम, ललन साह आदि मौजूद थे.

इस मामले पर हायाघाट के बीडीओ प्रेम कुमार ने बताया कि ये लोग ब्लॉक पर अनावश्यक दवाब देकर काम बाधित करना चाहते हैं. पूर्व में भी इनलोगो ने जो किया उसके लिए उनपर एफआईआर केलिए लेटर भी लिख चुके थे पर लोगो के कहने पर छोड़ दिए.

Share

Leave a Reply