
दस कार्टून शराब धराया, कारोबारी फरार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कमतौल थाना की पुलिस ने मंगलवार की अहले सुबह क्षेत्र के बड़की लाधा गांव निवासी स्व. लोचन मंडल के पुत्र भूसा कारोबारी अभय मंडल की बंद पड़ी दुकान सह भूसा घर में छापामारी कर दस कार्टन सीलबंद रॉयल स्टैग (750 एमएल) व्हिस्की बरामद किया है। छापामारी के क्रम में शराब के खाली कार्टन के साथ भूसा भरा बोरा व अन्य सामान भी पाया गया है । विक्रेता पुलिस को हाथ नहीं लग सका। बताया जाता है कि पुलिस गाड़ी को गांव में आया देख कारोबारी भागने में सफल रहा। छापामारी दल में कमतौल थानाध्यक्ष कुंदन कुमार, मब्बी ओपी अध्यक्ष गौतम कुमार, कमतौल थाना के अनि देव चंद्र मिश्र व कमतौल थाना के जवान शामिल थे । कमतौल थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के तहत मिली जानकारी के अनुसार इस छापामारी को अंजाम दिया गया है। शीघ्र कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

