Home मुख्य जदयू नेता ने पुलिस पर लगाया बेरहमी से पिटाई का आरोप। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 21, 2017

जदयू नेता ने पुलिस पर लगाया बेरहमी से पिटाई का आरोप। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बीते सोमवार की रात को पुलिस की बेरहमी से पिटाई से जख्मी धर्मेंद्र दास ने मंगलवार को वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन दे कर न्याय की गुहार लगाई है।बहादुरपुर थाना क्षेत्र के वाजितपुर निवासी रामचंद्र दास के पुत्र धर्मेंद्र दास सत्ताधारी जदयू के किसान प्रकोष्ठ बहादुरपुर प्रखंड के अध्यक्ष है।बीते सोमवार की रात अपने किसी रिश्तेदार के यहाँ शादी समारोह से अपने मित्र नीरज के साथ रात्रि के 11.30 बजे लौट रहा थे। रात्रि गश्ती में लगे पुलिस म्यूजियम गुमती के पास मोटरसाइकिल को रोक कर बिना किसी पूछताछ किये बैगर पीटना शुरू कर दिया । उन्होंने एसएसपी दरभंगा को दिए आवेदन में पुलिस वाहन नंबर 5909 एवं एक जिप्सी से भी पुलिस वाले को उतर कर पिटाई करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में किसी भी पुलिस पदाधिकारी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं किया है। हालांकि जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार ठाकुर ने दूरभाष पर बताया कि उक्त पीड़ित व्यक्ति उनके संगठन के प्रखंड अध्यक्ष है एवं वह बुधवार को पुलिस के वरीय पदाधिकारी से मिलकर इसकी स्वयं भी शिकायत करेंगे।

Share

Leave a Reply