
काँग्रेस नेत्री पूनम आजाद ने किया नवादा भगवती स्थान का भ्रमण। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कांग्रेस नेत्री पुनम आजाद ने मंगलवार को नवादा भगवती स्थन में माँ भगवती के पूजा अर्चना के बाद काग्रेस कार्यक्रताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का अावाहन किया। साथ ही उन्होंने कहा की 2018 के जनवरी माह में अनुमंडल स्तर पर काँग्रेस कार्यक्रताओं का विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मिथिलांचल के बेटी होने के नाते मिथिला मैथिली की सेवा करती रहूँगी। 2019 के चुनाव में मिथिलांचल बिहार की राजनिति का केन्द्र विन्दु रहेगा। इस कार्यक्रम में डॉ0 अरविन्द झा, युवा काँग्रेस के जिलाध्यक्ष रामकुमार झा बबलु, ताराकांत ठाकुर, हैदर अली खां, भुपेन्दर झा, पं•स•सदस्य मुकुन्द झा, प्रेम कान्त झा , सुधीर सहनी ,गणेशी ठाकुर , कुन्दन झा आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

