
गाड़ी की डिक्की से शराब बरामद। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के सकतपुर थाना की पुलिस ने सोमवार रात्री गश्ती के दौरान शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। सकतपुर थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि गंगोली कनकपुर निवासी चिरंजीव मिश्रा की गाड़ी के डिक्की से शराब बरामद किया गया। रॉयल स्टेग के 750 एमएल की बोतल में लगभग तीन सौ ग्राम शराब था। गिरफ्तार चिरंजीवी मिश्र को पुलिस हिरासत में न्यायालय भेज जा रहा है ।

