
वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सिमरी थाना की पुलिस ने बुधवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक डिस्कवर बाइक जिसका नम्बर BR07R 6191 था, इस गाड़ी का कोई कागजात चालक के पास नही था। थानाध्यक्ष राजन कुमार ने शक होने पर छानबीन की तो गाड़ी चोरी की निकली। इस गाड़ी की चोरी की प्राथमिकी मुजफ्फरपुर जिले के बेनीबाद थाने में दर्ज है। पुलिस ने गाड़ी को जब्त करके बेनीबाद थाना क्षेत्र के लदौर निवासी सीताराम झा के पुत्र गोविन्द कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया।

