
कोतवाली थाना से महज चन्द दूरी पर भारी मात्रा में शराब के साथ एक गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा : कोतवाली थाना से महज 100 गज की दूरी पर मुगलपुरा मुहल्ला से घर में छिपाकर रखे गये भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि मुगलपुरा का रहने वाला जगन्नाथ बारी का पुत्र शंकर बारी के मकान से 180 एमएल का 188 बोतल और 750 एमएल का 147 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है. इस संबंध में बताया जाता है कि शंकर बारी का भाई प्रदीप बारी का नाम शहर के मॉस्ट वान्टेड अपराधियों में शामिल है. वह एक जनवरी 2017 में डब्लु हत्याकांड का मुख्य आरोपी है. फिलहाल जमानत पर है. जमानत से छुटने के बाद शराब का कारोबार प्रदीप बारी किया करता था. बाहर से शराब का खेप प्रदीप बारी मंगाता था. होम डिलेवरी का काम शंकर बारी करता था. पुलिस उपाधीक्षक के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मुगलपुरा में शराब की खेप उतारी गई है. जिसके बाद उन्होंने पुलिस की टीम बनाकर छापामारी की गई. शहर के बीचो-बीच मुहल्ले में पकड़े गये शराब की इस खेप से लोगों में कई तरह के चर्चा का बाजार गर्म है.

