Home मुख्य आर्थिक हल युवाओं के बल के तहत छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 22, 2017

आर्थिक हल युवाओं के बल के तहत छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में सात निश्चय योजना को लेकर बैठक आयोजित की गई. जिसमे मुख्य रूप से ‘आर्थिक हल युवाओ का बल’ पर विशेष चर्चा हुई. जिसमे जिलाधिकारी को बताया गया कि केवाईपी के तहत 120 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया है. वहीं 85 छात्र-छात्राओं के बीच बिहार स्टुडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 3 करोड़ 34 लाख रूपया वितरित किया गया है. वहीं जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र दरभंगा के द्वारा बिहार स्टुडेन्ट क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत 397 छात्रों को 12, 40, 610, 390 रूपया का ऋण स्वीकृत किया गया है. वहीं मुख्यमंत्री निश्चय स्वंय सहायता भत्ता योजना के अंतर्गत 1582 आवेदकों के आवेदनों को स्वीकृत करते हुए 7770000,00 रूपये का वितरण किया जा चुका है. कुशल युवा कार्यक्रम के तहत 7310 छात्रों के आवेदन स्वीकृत किया गया है, जिसमे 2323 छात्रों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया जा चुका है.

Share

Leave a Reply