Home मुख्य हमले के विरोध में दरभंगा-बेनीपुर पथ को माले ने किया जाम। Voice of Darbhanga 
मुख्य - November 22, 2017

हमले के विरोध में दरभंगा-बेनीपुर पथ को माले ने किया जाम। Voice of Darbhanga 

दरभंगा : भाकपा माले ने देकुली पंचायत कमिटी के नेतृत्व में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमले और बंधक बनाये जाने के विरोध में दरभंगा-बेनीपुर सड़क को जाम कर दिया. जिसका नेतृत्व प्रखंड सचिव अभिषेक कुमार, खेग्रामस प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो, पंचायत समिति सदस्य शिव शंकर लाल देव, बैद्यनाथ मुखिया, ललित लाल देव, समतोला देवी, धर्मेन्द्र लाल देव, आशुतोष कुमार, आजाद लाल देव आदि कर रहे थे. आंदोलनकारियों का कहना था कि बहादुरपुर प्रखंड के देकुलीचट्टी गांव के दिनेश मंडल को बाजार जाने के क्रम में डगरशाम चौक पर ढ़ोढाई यादव, सरपंच दुखी यादव, रणधीर यादव ने हमला कर बंधक बना लिया. दूसरी ओर सड़क जाम होने के बाद सोनकी थाना सक्रिय हुई और दिनेश मंडल को बरामद किया गया.

Share

Leave a Reply