
बीएम कॉलेज बहेड़ी के प्रांगण में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन। Voice of Darbhanga
दरभंगा: बहेड़ी प्रखंड के बिलट महथा आदर्श महाविद्यालय बहेड़ी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं भारतीय इतिहास संकलन समिति उत्तर बिहार के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन बुधवार को कॉलेज प्रांगण में किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो0 रमन कुमार झा तथा संचालन एनएसएस अधिकारी डा0 उमेश कुमार ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ललित नारायण मिथिला विश्व विद्यालय के कुलसचिव प्रो0 मुस्तफा कमाल अंसारी एवं मुख्य अतिथि सह प्रवक्ता के रूप में शिक्षाविद एवं भाजपा के दिल्ली प्रदेश के पूर्व संगठन महासचिव संजय विनायक जोशी मौजूद थे। अन्य मंचासीन अतिथि के रूप में डा0 बबीता कुमारी, डा0 राकेश तिवारी, डा0 अजीत चौधरी, गोपालजी ठाकुर आदि प्रमुख थे। अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य जितेंद्र ठाकुर मिथिलेन्दु ने किया।
पुरे कार्यक्रम के संचालन में केंद्र बिंदु रहे प्राध्यापक प्रो0 आदित्य नारायण चौधरी ने बताया कि उक्त अवसर पर इस वर्ष टीईटी दक्षता परीक्षा पास करने वाले बीएड प्रभाग के छात्रों के शुभकामना पत्र भी वितरित किया गया। श्री चौधरी ने बताया कि इस बार इस कॉलेज के 60 बीएड छात्रों ने टीईटी दक्षता परीक्षा पास की जो मिथिला विवि के किसी भी कॉलेज के पास करने वाले छात्रों की संख्या से सर्वोत्तम है।

