Home मुख्य नकली पुलिसवाला बनकर लोगो को ठगने का आरोपी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 22, 2017

नकली पुलिसवाला बनकर लोगो को ठगने का आरोपी गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधवार को लूट की होने वाली एक बड़ी घटना को विफल कर दिया। घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने छापेमारी कर एक शातिर को गिरफ्तार कर तीन बाइक बरामद की। हालांकि, आधा दर्जन अपराधी भागने में सफल रहे। गिरफ्त में आया विपिन पासवान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डीह छपरार गांव निवासी रामविलास पासवान का पुत्र है। उस पर लहेरियासराय, नगर, विश्वविद्यालय, बहादुरपुर के अलावा मधुबनी जिले के रहिका, पंडौल व सकरी थानों में लूट, चोरी, ठगी आदि घटनाओं को अनजाम देने का मामला दर्ज है। एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि विपिन के पास से बरामद तीनों बाइक चोरी की है। उन्होंने कहा कि वह मधुबनी के अपराधियों के साथ किसी लूट को अंजाम देने के फेरे में था। लेकिन, गश्ती पुलिस को देख कर सबों ने भागने की कोशिश की। इसमें विपिन गिरफ्तार हो गया। जबकि, कई फरार हो गए। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में विपिन ने पुलिस वाला बनकर दोनार स्थित एटीएम से रुपये निकालने वाले एक शख्स को झांसा व धौंस देकर 60 हजार रुपये उड़ा लिए थे। बरामद बाइक में एक हाल के दिनों में श्यामा मंदिर परिसर से चोरी की गई थी। उन्होंने बताया कि यह पुलिस बनकर लोगों की बाइक व रुपये को उड़ाने का मास्टर है। एटीएम से रुपये निकालने वाले लोग इसके निशाने पर होते थे। रात्रि में रुपये निकालने वाले पर अधिक वार करता था। एटीएम से 40 हजार रुपये निकालने के एक मामले में पीड़िता व बहादुरपुर थाना के पिंगी गांव निवासी संजय लाल देव की पत्नी पूनम देवी ने थाना पुहंचकर विपिन की पहचान की। कहा कि यही वह शख्स है जिसने मेरा 40 हजार रुपये उड़ा लिया था। एएसपी श्री अहमद ने बताया कि यह नगर थाना क्षेत्र में एक दुकान भी लूट को अंजाम दिया था। उसकी निशानदेही पर अन्य लोगों की छापेमारी की जा रही है।

Share

Leave a Reply