Home मुख्य नाबालिग सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 22, 2017

नाबालिग सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोप। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कमतौल थाना क्षेत्र के एक गांव में पिता द्वारा अपनी सौतेली नाबालिग बेटी साथ दुष्कर्म करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब बच्ची की मां ने विरोध किया तो मारपीट कर सभी को घर से निकाल दिया। इंसाफ के लिए पीड़िता की मां दर-दर भटकती रही लेकिन, एक माह के बाद भी दोषी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि, बुधवार को एएसपी दिलनवाज अहमद ने मामले का संज्ञान लिया। उन्होंने पीड़िता व उसकी मां से बात कर महिला थाना को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद महिला थाना की पुलिस हरकत में आई। बताया जाता है कि आरोपित पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की मां की पहली शादी मधुबनी जिले के ललमनिया थाना क्षेत्र में हुई। किसी कारणवश पति-पत्नी के बीच तलाक की नौबत आ गई और दोनों रजारमंदी से एक-दूसरे को तालाक दे दी। दो बच्चों की मां की दूसरी शादी कमतौल थाना क्षेत्र में 16 अप्रैल 2015 को हुई। वह अपने पति के साथ दोनों बच्चों के साथ रहने लगी। लेकिन, उसके पति की नीयत में खोंट आ गई। वह आठ वर्षीय सौतेली बेटी के साथ वह हमबिस्तर होने की फिराक में रहने लगा। गत 15 सितंबर को पीड़िता की बुआ की शादी थी। इस उपलक्ष्य में 14 सितंबर की रात में उसके घर मिलाद का आयोजन था। घर के सभी लोग थके-हारे सो गए। उसने मौका देखते ही अपनी बेटी को आगोश में लेकर दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा। चिल्लाने पर जब उसकी मां दौड़ी तो वह दृश्य देख अचंभित हो गई। गुस्सा से लाल होकर अपने पति पर टूट पड़ी। लेकिन, सुबह होते ही पीड़िता व उसकी मां तथा भाई को घर से बेघर कर दिया।

Share

Leave a Reply