Home मुख्य सोच बदलिए समाज खुद बदल जाएगा : विजय मिश्रा। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 23, 2017

सोच बदलिए समाज खुद बदल जाएगा : विजय मिश्रा। Voice of Darbhanga

जाले : सोच बदलिए समाज खुद बदल जायेगा. यह बात गुरुवार को प्रखंड के मुरैठा गांव के तालाब घाट के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बिहार विधान परिषद सदस्य विजय कुमार मिश्र ने कही. 1 लाख 92 हजार की लागत से 40 फिट लम्बा यह मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के  अंतर्गत महन्थ जी घाट निर्माण की गई है. उन्होंने युवाओं की ओर इशारा करते हुये कहा कि जब लोगो का सोच बदलेगा तो अच्छे समाज का निर्माण होगा. जब अच्छे समाज का निर्माण होगा तभी हमारा राज्य व देश तरक्की के रास्ते पर चलेगा. अच्छे सोच के वैगैर कुछ भी सम्भव नही है. मौके पर संजय मिश्र, वसंत मिश्र, ध्रुब नारायण चौधरी, सुजीत कुमार मिश्र, उप प्रमुख डॉ. राजिक, प्रमुख फूलो बैठा, पूर्व प्रमुख लालबाबू यादव, शेष नारायण मिश्र, दीनबंधु मिश्र, सत्यनारायण मिश्र, ज्योतिंद्र नारायण मिश्र, अरुण कुमार ठाकुर, अजय कुमार मिश्र, मो. तुफैल अहमद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

Share

Leave a Reply