Home मुख्य सड़क हादसे में युवक की मौत के विरोध में लोगो ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 23, 2017

सड़क हादसे में युवक की मौत के विरोध में लोगो ने किया सड़क जाम। Voice of Darbhanga

केवटी : दरभंगा-जयनगर एनएच -105 के दोमे व कोयलास्थान के बीच गुरुवार को  ट्रेक्टर की ठोकर लगने से एक बाईक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मृतक दरभंगा सदर थाना के कवरिया गांव निवासी स्व. अनिल यादव का पुत्र 22 वर्षिय गुड्डू कुमार बताया गया है. इधर घटना से आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर शव के साथ मार्ग को जाम कर आवागमन ठप कर दिया.  इस दौरान सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लम्बी कतारे लग गयी. जिससे लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ी.  सूचना मिलते ही बीडीओ मो. तौकीर हासमी तथा केवटी थानाध्यक्ष कौशल कुमार सदल बल के साथ पहुंच कर स्थिति का जायजा लेते हुए लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. बताया जाता  है कि युवक मेघा गांव में एक रिश्तेदारी में मोसोमात मुसहरी देवी के निधन पर  उसके  संस्कार में शामिल होने लिए गया था. संस्कार के बाद वह कोयलास्थन चौक पर दुकान में नास्ते के बाद बगल के डलवा गांव रिश्तेदारी में जाकर वहां से रिश्तेदारों से मिलकर वापस घर लौट  रहा था. इसी क्रम में वह ट्रेक्टर की चपेट में आ गया. इस संबंध में मृतक के चाचा मुरारी यादव के फर्द बयान पर केवटी थाने में ट्रेक्टर न0 बीआर -7 जी 3334 के चालक खिलाफ तेजी और लापरवाही का आरोप लगाते हुए  प्राथमिकी 192/ 17 दर्ज करायी है. चालक ट्रेक्टर के साथ भागने में सफल रहा.

Share

Leave a Reply