
Home मुख्य जनवितरण विक्रेता के विरूद्ध ग्रामीणों ने अनुमण्डल कार्यालय पर किया प्रदर्शन। Voice of Darbhanga
जनवितरण विक्रेता के विरूद्ध ग्रामीणों ने अनुमण्डल कार्यालय पर किया प्रदर्शन। Voice of Darbhanga

बिरौल : बिरौल प्रखंड के मोहम्मदपुर बोआंरी के सैकड़ों ग्रामीणों ने जनवतिरण विक्रेता द्वारा उपभोक्ताओं के बीच राशन किरासन का वितरण नहीं करने के विरुद्ध गुरूवार को बिरौल एसडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. ग्रामीणों का आरोप था कि बोआंरी के जनवितरण प्रणाली के रामस्वारथ सिंह के द्वारा उपभोक्ता सामग्री का खुलेआम कालाबाजारी किया जा रहा है. सूचना देने के बाद भी एमओ बिरौल उक्त जनवितरण प्रणाली विके्रता के खिलाफ कोई कारवाई नहीं करते. एसडीएम मो. शफीक के अनुपस्थिति में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल एडीएस ओ से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा. मालूम हो कि आरोपी जनवितरण प्रणाली के विक्रेता पूर्व में भी क ई वार निलंबित हो चुके है परंतु पुन: बहाल होने पर उपभोक्ता सामग्री के कालाबजारी में लिप्त हो जाते हैं.

