Home मुख्य सांसद ने किया प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 23, 2017

सांसद ने किया प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन। Voice of Darbhanga

तारडीह: गुरुवार को प्रखंड के नारायणपुर गांव में सांसद कीर्ति झा आजाद एवं जिला परिषद सदस्य मीना देवी ने संयुक्त रुप से दक्ष शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन एम के एस स्कूल प्रांगण में किया।इस अवसर पर इस विद्यालय के बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।बच्चों द्वारा बनाए गए एक से एक मॉडलों को सांसद ने बहुत ही सराहा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने स्कूल प्रबंधक को धन्यवाद देते हुए कहा कि शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह से यह विद्यालय ज्ञान का दीप जला रहा है जहां बच्चे हिंदी अंग्रेजी के साथ साथ विज्ञान में भी अपनी दक्षता अर्जित कर रहे हैं।सांसद द्वारा पूछे गए प्रश्नों का छोटे-छोटे बच्चों द्वारा बेबाक जवाब देने से सांसद ने अपनी प्रसन्नता जाहिर की।विद्यालय के निर्देशक केशवानंद ने आश्वस्त किया कि सरकार द्वारा निर्धारित हर एक मानक पर यह विद्यालय खरा उतरेगा।उन्होंने कहा कि यहां बच्चों का शैक्षणिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास पर जोर दिया जाता है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी शहर में पढ़ने वाले बच्चों को हर क्षेत्र मे टक्कर दे सके।कार्यक्रम को जिला परिषद सदस्य मीना देवी पूर्व प्रमुख बलराम सिंह पूर्व मुखिया दिनकर प्रसाद सिंह पंचायत समिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह सहित कई पुर्व शिक्षकों ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम में भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उनके अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply