Home मुख्य पार्टी के विधायक द्वारा फेसबुक पर अनफ्रेंड किये जाने से भड़के किसान मोर्चा के जिलामंत्री। Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - November 24, 2017

पार्टी के विधायक द्वारा फेसबुक पर अनफ्रेंड किये जाने से भड़के किसान मोर्चा के जिलामंत्री। Voice of Darbhanga

दरभंगा। अभिषेक कुमार

दरभंगा जिला भाजपा में कुशल प्रबन्धन एवं नेतृत्व का अभाव विगत सालों से देखने को मिल रहा है। अंर्तकलह अक्सर सतह पर आ जाता है और अधिकतर मामलो में इसके केंद्र बिंदु कहीं न कहीं भाजपा के नगर विधायक संजय सरावगी देखने को मिलते हैं।

गुरूवार को फेसबुक पर अपने ही पार्टी के विधायक संजय सरावगी द्वारा अनफ्रेंड कर दिये जाने से भाजपा किसान मोर्चा के जिलामंत्री सुमित झा भड़क गए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने दुःख का इजहार किया। उन्होंने बताया कि यह बहुत ही दुखद है कि अपने ही पार्टी के विधायक द्वारा ऐसा किया गया। इससे उन्होंने एक मिथिला के बेटा को अपमानित किया है। पार्टी में रहते हुए वे अगर नगर क्षेत्र की समस्या को उठाते हैं तो नगर विधायक और निगम प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करवाने केलिए। पर इसे सकारत्मक रूप में लेने के बजाय उन्होंने नकारत्मक रूप में लिया और इस प्रकार अपनानित करने का काम किया।

इस पूरे मामले पर जो प्रतिक्रियाएं आ रही है, उससे कहीं न कहीं पार्टी का अंतर्कलह सामने दिख रहा है। परंतु इस पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मणिकांत मिश्र एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मुरारी मोहन झा तक की चुप्पी नगर विधायक के पार्टी में प्रभुत्व की ओर इशारा करती है। और यह सम्भव है कि पार्टी के द्वारा सुमित झा को ही बैकफुट पर लाने का दवाब दिया जाय क्योंकि नगर विधायक के सामने खुल कर बोलने की हिम्मत पार्टी के किसी नेता की नही दिखती है। खासकर जिलाध्यक्ष ऐसे मामलो में खुद को किनारा कर के ही रखने में भलाई समझते हैं।

Share

Leave a Reply