Home मुख्य पूरी गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण करें केंद्र संचालित योजनाएं: सांसद। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 24, 2017

पूरी गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण करें केंद्र संचालित योजनाएं: सांसद। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सांसद कीर्ति आजाद की अध्यक्षता में केंद्र प्रायोजित कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक शुक्रवार को समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेदकर सभागार में हुई। सांसद ने केंद्र संचालित योजनाओं को ससमय पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने किा निर्देश ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना(मनरेगा) के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2017-18 में कुल 2692 योजना लेने की जानकारी दी गई। जिनमें 1958 योजना पूर्ण हो चुकी है। जन प्रतिनिधियों ने मानव दिवस के अनुरूप भुगतान करने की आवश्यकता बताई। कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 690 बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया। सामाजिक संगठन व संस्था विकास के अंतर्गत 445 एचएसजी समूह बनाया गया। ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल दरभंगा – 1 में कुल 131 स्वीकृत योजनाओं में से 122 में कार्य प्रारंभ कर दिए जाने की सूचना दी गई। ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल दरभंगा – 2 द्वारा जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में कुल 67 स्वीकृत योजनाओं में से 55 को पूर्ण कर लिया गया है। शेष में कार्य चल रहा है। विधायक अमरनाथ गामी ने बहेड़ी से हायाघाट के बीच दो पुलिया के निर्माण करने का अनुरोध किया गया। सड़क निर्माण कार्य के निरीक्षण के लिए जिला पदाधिकारी ने संबंधित कार्यपालक अभियंता को तिथि और समय निर्धारित करने का निदेश दिया। सांसद ने कार्यपालक अभियंता को जानकारी दी कि वे प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनी सड़कों का उद्घाटन 15 जनवरी के बाद करेंगे। सामाजिक सुरक्षा कोषांग के अंतर्गत राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम व राज्य पेंशन योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई कि जिले में विभिन्न पेंशन योजनाओं का लाभ लाने वालों की कुल संख्या 2 लाख 57 हजार 8 है। जिनमें से 2 लाख 22 हजार 503 को पेंशन की राशि उनकी खातों में दे दी गई है। जन प्रतिनिधियों ने पेंशन योजनाओं में अनियमितता की शिकायत की। शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनने पर जिला पदाधिकारी ने लिखित रूप में व्यक्ति विशेष व स्थल विशेष का जिक्र करने को कहा। ताकि वहां जांच टीम भेजी जा सके। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के संबंध में जानकारी दी गई कि वित्तीय वर्ष 2016-17 के लक्ष्य 37 हजार 428 के विरुद्ध 25 हजार 768 लाभुकों का चयन कर लिया गया। इंदिरा आवास योजना अंतर्गत पूर्ण आवास से संबंधित प्रतिवेदन में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2012-13 से वित्तीय वर्ष 2015-16 तक कुल 73 हजार 585 आवास स्वीकृत किए गए। जिनमें से अब तक कुल 26 हजार 863 आवास ही पूर्ण हो सके है। प्रधानमंत्री आवास योजना में भी शिकायतों पर जिला पदाधिकारी ने लिखित आवेदन देने का अनुरोध किया। ताकि जिला स्तरीय टीम से जांच कराई जा सके। इंदिरा आवास योजना के संबंध में जिला पदाधिकारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी कि इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत बन रहे आवासों को 31 मार्च 2018 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाना है। क्योंकि पहली अप्रैल 2018 से यह योजना बंद की जा रही है। 31 मार्च 2018 के बाद इस मद में राशि देय नहीं होगी। चापाकल अधिष्ठापन योजना में अनियमितता की शिकायत अमरनाथ गामी जी ने की। उन्होंने अपने क्षेत्रांतर्गत इसकी तत्काल जांच करवाने की मांग की। दीनदयाल उपाध्यय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत कुल 744 गांव के 2699 टोलों में कार्य चलाए जाने की जानकारी दी गई। विधायक ने हायाघाट में विद्युत सब केंद्र बनाए जाने का मामला भी उठाया। उज्ज्वल डिस्कॉम इंश्योरेंश योजना के अंतर्गत एलईडी बल्ब 70 रुपये प्रति की दर से उपलब्ध कराये जाने की जानकारी विद्युत कार्यपालक अभियंता ने दी। मौके पर जिला परिषद् अध्यक्ष गीता देवी, बेनीपुर नगर परिषद् के अध्यक्ष, प्रमुखगण, अपर समाहत्र्ता मो. मोबीन अली अंसारी, डीआरडीए निदेशक नरेश झा, अधीक्षण अभियंता विद्युत सुनिल कुमार दास, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार आदि मौजूद थे।

Share

Leave a Reply