ट्रक की ठोकर से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: अतरबेल जाले पथ पर बटेश्वर स्थान पुल के समीप ट्रक की ठोकर से जख्मी नरेश साह(30) की मौत पीएचसी सिंहवाडा में इलाज के दौरान गुरुवार की रात हो गई । मृतक अरई निवासी स्व. बिन्देश्वर साह का पुत्र अपनी चचेरी बहन के फलदान कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहा था। सिंहवाड़ा थाना पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है! घटना को लेकर नरेश की पत्नी के आवेदन पर ट्रक के चालक व ऑनर पर केस दर्ज किया गया है!

