Home मुख्य सड़क दुर्घटना में शाखा से घर लौट रहे बैंक लेखपाल की मौत। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 24, 2017

सड़क दुर्घटना में शाखा से घर लौट रहे बैंक लेखपाल की मौत। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: दरभंगा – जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 105 पर कोयलास्थान चौक व दोमे चौक के बीच शुक्रवार की रात ट्रैक्टर की ट्राली से टकराने से बाइक सवार एक अधेड़ की मौत घटना स्थल पर ही हो गई ।मृतक की शिनाख्त दरभंगा शहर के विवि थाने के बेलादुल्ला मोहल्ला निवासी स्व.सत्यनारायण लाल दास के पुत्र ब्रजभूषण दास के रूप में हुई है। वे मघुबनी जिला के भारतीय स्टेट बैंक की अरेर शाखा में लेखापाल के पद पर पदस्थापित थे। सूचना मिलते ही बीडीओ मो. तौकीर हासमी , सीओ संतोष कुमार सुमन व केवटी थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने घटनास्थल पर पहहुंचकर स्थिति का जायजा लिया । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया । घटना के संबंध में बताया गया है कि ब्रजमोहन बाइक से बैंक शाखा अरेर से वापस घर दरभंगा लौट रहे थे। इसी क्रम में उक्त स्थल पर उनका संतुलन अचानक बिगड़ गया और सड़क से पूरब ( पुल के समीप ) किनारे खड़े ट्रैक्टर के एक ढ़ाला में उनकी बाइक टकरा गई । इघर, घटना की जानकारी मिलते ही कोयला स्थान व दोमे तथा आसपास के गांवों में अफरा – तफरी मच गई । वहीं परिजनों में कोहराम मच गया । पत्नी संजू दास, पुत्री पुष्पम प्रिया व पल्लवी तथा इकलौता पुत्र कुमार सत्यम् का रो – रो कर काफी बुरा हाल है। शव के डीएमसीएच पहुंचते ही परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी । लोगों के चीत्कार से माहौल गमगीन बना हुआ था।

Share

Leave a Reply