Home मुख्य अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने केलिए एलएनएमयू की टीम रवाना। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 24, 2017

अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने केलिए एलएनएमयू की टीम रवाना। Voice of Darbhanga

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेन्द्र कुमार सिंह ने आज यहां कहा कि खेल के क्षेत्र में विश्वविद्यायल का स्वर्णिम इतिहास रहा है. कुलपति आज अरूणाचल प्रदेश में होने वाले पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे टीम को शुभकामना के साथ विदा किया. उन्होंने कहा कि बीते कुछ महीनों में खेल के क्षेत्र में विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित हुआ है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल में रूचि से व्यक्तित्व का विकास होता है. जो जीवन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. उन्होंने कहा कि फुटबॉल टीम से अपेक्षा है कि राष्ट्रीय पटल पर विश्वविद्यालय की गरिमा को ऊंचा करेंगे. सनद रहे कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय की टीम अपना मैच विश्वभारती विश्वविद्यालय के साथ खेलेगी. टीम के प्रशिक्षक उमाशंकर भंडारी, प्रबंधक अमृत झा, मनीष राज और टीम के कप्तान, राजू पासवान के नेतृत्व में यहां से रवाना हुई. इस अवसर पर कुलानुशासक सह खेल पदाधिकारी डॉ. अजयनाथ झा, उप कुलसचिव प्रथम डॉ. राजीव कुमार, आप्त सचिव डॉ. के.एन श्रीवास्तव ने भी टीम को शुभकामना दी.

Share

Leave a Reply