Home मुख्य दरभंगा से हवाई सेवा शुरू करने को लेकर केन्द्रीय टीम ने किया निरीक्षण। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 24, 2017

दरभंगा से हवाई सेवा शुरू करने को लेकर केन्द्रीय टीम ने किया निरीक्षण। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पटना एयरपोर्ट, सिविल इंजीनीयरिंग के उपमहाप्रबंधक नागेन्द्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में केन्द्रीय टीम ने आज दरभंगा पहुंच कर हवाई यात्रा शुरू करने को लेकर निरीक्षण किया. इससे दरभंगा में एक बार फिर हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है. उपमहाप्रबंधक ने बताया कि हवाई सेवा शुरू करने के लिए 50 एकड़ जमीन की आवश्यकता होगी. उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा शहरों में हवाई सेवा देने की कोशिश की जा रही है. अभी हाल ही में केन्द्र सरकार के द्वारा दरभंगा और किशनगंज के लिए हवाई सेवा शुरू करने का सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है. इसके लिए केन्द्र सरकार की स्वीकृति मिली है. इसी विषय पर जांच टीम आज दरभंगा आई है. उन्होंने बताया कि दरभंगा के लिए अच्छा ही होगा. इस संबंध में किन-किन चीजों की आवश्यकता पड़ेगी. इस विषय की जानकारी लेकर जल्द ही अगे्रतर कारवाई की जाएगी. इस मौके पर दरभंगा वायु सेना के स्टेशन कमांडर कैप्टन दीपक नेरकर भी मौजूद थे.

Share

Leave a Reply