Home मुख्य जानकी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना से मची रही अफरा-तफरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 25, 2017

जानकी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना से मची रही अफरा-तफरी। Voice of Darbhanga

मनीगाछी : दरभंगा-जयनगर रेलखंड के सकरी स्टेशन पर जानकी एक्सप्रेस में बम होने की खबर से अफरा-तफरी मच गया. 2:23 मिनट पर डीआरएम की सूचना पर सकरी स्टेशन अधीक्षक ने उद्घोषणा करवाई और लोगों से गाड़ी से उतरने के लिए बार-बार कहवाया. जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गई और भारी अफरा-तफरी के बीच लोग नीचे उतरने लगे. बम की अफवाह को लेकर अगल-बगल के ग्रामीण भी स्टेशन पहुंच गये. तब तक खोजी कुत्ता को लेकर आरपीएफ की टीम भी स्टेशन पर पहुंच कर बम की खोज करने में जुट गयी, लेकिन बम कहीं भी नहीं मिला. शाम 5:20 मिनट पर जानकी एक्सप्रेस को सकरी से रवाना किया गया. कई घंटे तक चली इस कवायद से यात्रियों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा. इतना ही नहीं एक ही लाईन से अन्य गाड़ियों का आगमन और प्रस्थान कराया गया. जिसके कारण टेÑनों का परिचालन विलंब से होता रहा. उद्घोषणा के एक घंटे बाद आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच का कार्य शुरू किया. आरपीएफ के सहायक इंस्पेक्टर जवाहर लाल ने पूरे ट्रेन की जांच की. डीआरएम समस्तीपुर को जानकी एक्सप्रेस में बम होने की सूचना फोन से दी गई थी, लेकिन तब तक ट्रेन तारसराय स्टेशन से निकल कर सकरी के लिए प्रस्थान कर चुकी थी और उसके बाद सकरी स्टेशन पर जानकी एक्सप्रेस को रोक दिया गया.

Share

Leave a Reply