Home मुख्य बेनीपुर के बलनी मे डीएम ने लगायी संध्या चौपाल। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 25, 2017

बेनीपुर के बलनी मे डीएम ने लगायी संध्या चौपाल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बेनीपुर के बलनी गांव में संध्या चौपाल तथा नल जल योजना की शुरूआत जिलाधिकारी डा. चंद्रशेखर सिंह ने शनिवार को की। उन्होंने लोगों से पंचायत को खुले में शौच मुक्त करने के लिये शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने की अपील की। संघ्या चौपाल में उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण कार्य करबाना जितना ही महत्वपूर्ण बात है उतना ही उसका उपयोग करना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने बलनी पंचायत के मुखिया पंकज कुमार झा को बलनी के सभी वार्डो में वार्ड सदस्यों के सहयोग से अबिलंब शौचालय निर्माण कार्य पूरा करवाने की बात कही। शौचालय निर्माण पूरा करने के बाद संबंधित ग्रामीण के बैंक खाते में 12 हजार रुपये डाल दिए जाएंगे। इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन कर लोगों केा शौचालय निर्माण कार्य करने के लिये कलाकारो ने भी प्रेरित किया। उन्होंने बलनी गॉव के वार्ड नम्बर 10 में आज मुख्यमंत्री नल जल योजना का भी फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने वार्ड नम्बर 10 में ही शौचालय निर्माण कार्य शुभारंभ भी करबाया। चौपाल में जिलाधिकारी के साथ जिला उपविकास आयुक्त कारी प्रसाद महतो, डी आर डी ए निदेशक नरेश झा, प्रशिक्षु आई एस विजय प्रकाश मीना, एस डी ओ अमित कुमार, प्रमुख मनोज मिश्र, उपप्रमुख प्रेम कुमार झा, बी डी ओ जगत नारायण मिश्र, अंचलाधिकारी पंकज कुमार झा सहित गॉव के सैकड़ो ग्रामीणो ने भाग लिया। इसके पूर्व बलनी गॉव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का भव्य स्वागत किया। जिलाधिकारी ने आज बेनीपुर स्थित जननायक बाबा नागार्जुन स्टेडियम में स्वच्छ भारत मिशन एवं लेाहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत उनमुखीकरण कार्यशाला का भी उदघाटन दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में भाग लेने आये क्षेत्र के सभी पंचायतो के मुखिया, वार्ड पार्षद, ऑगनबाड़ी सेविका, ममता, जीविका दीदी सहित कई अन्य विभाग के सरकारी कर्मीयो को जिलाधिकारी ने हरहाल में 26 जनवरी से पहले बेनीपुर केा खुले में शौच से मुक्त करने के लिये सभी पंचायतो में शौचालय निर्माण कार्य में अपनी अपनी भूमिका निभाने की अपील की।

Share

Leave a Reply