Home मुख्य पोखर में डूबने से बच्चे की मौत से मातम का माहौल। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 25, 2017

पोखर में डूबने से बच्चे की मौत से मातम का माहौल। Voice of Darbhanga

सिंहवाड़ा: थामाक्षेत्र के कलिगांव दुर्गा स्थान परिसर स्थित बाबा पोखर में  डूबने से एक बच्चे की मौत शनिवार की शाम हो गई। मृतक तीन वर्षीय शिवम कुमार गांव के अमरकांत झा का पुञ है।पोखर के करीब मृतक का घर होने के कारण खेल के दौरान वह पोखर में फिसल कर गिर गया। सरपंच मनोज कुमार झा ने बताया देर शाम मिथिलेश झा ने पोखर में तैर रहे बच्चे को देखकर  घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। सिंहवाड़ा थाना अध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने  बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।उधर घटना के बाद शिव कुमार की मां सहित अन्य परिजन फफक कर रो रही थी। नन्हे से बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।मुखिया अनिता देवी,प्रो.विपिन झा,पूर्व पंचायत समिति अजीत झा ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। परिजनों का कहना है कि बच्चा खेल के क्रम में पोखर किनारे फिसल कर गहरे पानी में बह गया।

Share

Leave a Reply