Home मुख्य बाल विवाह और दहेज प्रथा को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 25, 2017

बाल विवाह और दहेज प्रथा को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन। Voice of Darbhanga

सिंहवाड़ा: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा शराब बंदी के बाद अब दहेज प्रथा को समाप्त करने एवं बाल विवाह को रोकने को लेकर जो अभियान आरंभ किया गया हैं उसके तहद कटासा के पंचायत भवन परिसर    में कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया ।  अध्यक्षता वरीय प्रेरक राजकुमार साह तथा संचालन प्रखंड समनवय कमलेश प्रसाद यादव ने   की । बैठक में  कम उम्र की शादी रोके, जीवन की बर्बादी रोकें, 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के और 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की की शादी बाल विवाह है और यह कानूनी अपराध हैं इसे बताया. बैंड -बाजा -बाराती, पंडित और शराबी सब होंगे बाल विवाह कानून के दोषी ,सब जाएंगे जेल में और लगेगा जुर्माना भी. बेटा -बेटी एक समान दहेज प्रथा करें सब का अपमान, बेटी है एक वरदान, दहेज देकर मत करो अपमान, आओ सब मिलकर बात करें बंद  हो दहेज शुरुआत करें, आओ मिलकर बढ़ाएं कदम दहेज नहीं लेंगे ठान ले हम, जैसे स्लोगन को नुक्कड़ नाटक  के माध्यम से पेश कर लोगों को जागरूक किया गया ।मौके पर शिवनंदन, प्रभात,आशा देवी, वर्षा कुमारी, अविनाश कुमार,अमरजीत, नन्दकिशोर साह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Share

Leave a Reply