
पुलिस ने छापा मार तीन कार्टून शराब किया जब्त, करोबारी फरार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पुलिस ने छापामारी कर 3 कार्टून विदेशी शराब बरामद की है. अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मुगलपुरा स्थित हरिजन हॉस्टल के पास मनोज सहनी के घर में शराब की बिक्री हो रही है. इसी को लेकर बेता ओपी के पुलिस ने वहां छापामारी की तो घर से तीन कार्टून में भरा 45 बोतल 750 एमएल का विदेशी शराब जप्त किया. पुलिस को आते देख मनोज सहनी फरार हो गया. पुलिस उसकी गिरफ्तारी में लगी हुई है.

