
केवल पुलिस की सख्ती के बल पर नही सुधरेगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था! Voice of Darbhanga

दरभंगा। अभिषेक कुमार
यूँ तो दरभंगा अब हवाई सफर केलिए भी तैयार हो रहा है। पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात अभी तक शहर को नही मिल पाया है। कुछ दिनों तक अचानक प्रशासन की नींद खुलती है और पुलिस की सख्ती भी नजर आने लगती है। पर पुनः मुषको भवः के तर्ज पर व्यवस्था वहीँ की वहीँ लौट आती है। नो एंट्री और वन वे तक का ख्याल वाहन चालक नही रखते। जनता भी पुलिस की सख्ती तक ही डर से नियमो का पालन करते हैं। उनमें भी जागरूकता नही आती।
उपरोक्त उदाहरण अक्सर शहर में देखने को मिल जाते हैं। रविवार को भी लोहिया चौक से नाका 6 की तरफ दिन के करीब एक बजे पुलिस की जीप BR07P 2838 जा रही थी और उनके सामने दो गाड़ियां वन वे का उलंघन कर के पास हुई। पर जाम लगने पर भी पुलिस जीप में बैठे पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी को यह सामान्य सा लगा और वे बैठे रहे। जनता की समस्या ज्यों की त्यों बनी रही।
यह बात भी सही है कि पुलिस की सख्ती से मात्र सुधार नही आ सकता। लोगों में ट्रैफिक नियम के प्रति जागरूकता भी जरुरी है। निश्चित रूप से जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों को भी आगे आकर लोगो में जागरूकता हेतु अभियान चलाने की जरूरत है तभी जाकर ट्रैफिक की समस्या से शहर को निजात मिल सकेगा।

