
रालोसपा अध्यक्ष अरुण कुमार का कार्यकर्त्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: राष्ट्रीय समता पार्टी व जार्ज विचार मंच के तत्वावधान में रविवार को लहेरियासराय स्थित कमला नेहरू पुस्तकालय में मिलन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रालोसपा के अध्यक्ष सह सांसद डॉ. अरूण कुमार, प्रदेश अध्यक्ष विधायक ललन पासवान ने भाग लिया। सभा को संबोधित करते हुए श्री कुमार ने कहा कि राजनीति का मतलब सत्ता प्राप्त करने से नहीं है। बल्कि राजनीति का मतलब भाईचारगी, अमन-चैन, रोजगार व किसानों की दशा, स्वच्छता अभियान में सहभागिता से प्रेरित होना चाहिए। वहीं, ललन पासवान ने कहा कि दरभंगा प्रमंडल में संगठन को धारदार बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान जदयू नेता अनिल आजाद अपने 150 समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए। इससे पूर्व पार्टी के जिलाध्यक्ष आश मोहम्मद व जिला महासचिव मो. इनाम ने आगत- अतिथियों को पाग-चादर आदि से सम्मानित किया। मौके पर जार्ज विचारमंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विज्ञान स्वरूप, प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र गोप, प्रदेश सचिव बालकृष्ण साहु, प्रदेश अतिपिछड़ा के अनिल आजाद, अमीरूल हक, डॉ. राहत अली आदि मौजूद थे। वहीं, दूसरी ओर सफीउर रहमान राईन की पुस्तक मनाजिर आशिक हरगानवी की अदबी फनकारी का लोकार्पण अध्यक्ष सह सांसद अरूण कुमार ने किया। इस मौके पर डॉ. प्रो. राहत अली ने कहा कि प्रसिद्ध साहित्यकार सफीउर रहमान की यह आलोवनात्मक पुस्तक है। इसमें 22 शोध आलेख है। मौके पर डॉ. कसीमुद्दीन, डॉ. इम्तेयाज महमूद, फारूक आजम, नवेद अली, डॉ. हैदर अंसारी, डॉ. सैयद अजहर अली आदि मौजूद थे।

